फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Won medals

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेपल्स के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 19 Oct 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 19 Oct 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
Won medals
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  सीबीएसई देहरादून रीजनल जोन द्वारा खतौली के गोल्डन हार्ट एकेडमी में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेपल्स के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लगभग 84 स्कूूलों के 750 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें शहर के मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक जीते। जिसमें स्कूल के कक्षा-8 के छात्र अक्षित मलिक और हर्ष मठवाल ने अंडर- 14 में 35 किग्रा भार में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कक्षा-10 के वरदान चौधरी ने सिल्वर व सावेज सैफी ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के विक्रांत पुंडीर, आदित्य बालियान, अभय बालियान, अनीस ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, खतौली के गोल्डन हार्ट एकेडमी में आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रॉक गोल्ड एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पदक जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकेडमी के कोच इमरान ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जनपदो के लगभग 84 स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें एकेडमी के 27 खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग में प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमें वासु वर्मा ने गोल्ड व नैना और हर्ष मलिक, अनुष्का सैनी ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही कीर्ति मलिक, नंदिनी वर्मा, मोहित, आशु, अनुश, उज्ज्वल, आफताब, हिमांक, लक्ष्य आदि छात्रों का अच्छा प्रदर्शन रहा।


स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, उप चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वासुु वाराणसी में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed