{"_id":"67c89ee79f26c9f8310c8e25","slug":"women-will-also-run-liquor-shops-391-applied-shamli-news-c-26-1-sal1002-138007-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिलाएं भी चलाएंगी शराब की दुकान, 391 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिलाएं भी चलाएंगी शराब की दुकान, 391 ने किया आवेदन
विज्ञापन
शामली में फव्वारा चौक पर मॉडल शॉप रखी शराब । संवाद
शामली। जिले में शराब की मॉडल शॉप का ठेका आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 151 दुकानों के लिए अब तक 1561 लोग आवेदन कर चुके हैं। 391 महिलाओं ने भी आवेदन किया है। इनमें 30 मुस्लिम महिलाएं भी हैं। बीते साल यह संख्या केवल 4 थी। बुजुर्ग और अध्यापकों ने भी इसके लिए आवेदन किया है।
कई बड़े कारोबारियों ने इस बार मित्रों, रिश्तेदारों के नाम से भी आवेदन कर दिया है। जिले में 152 देशी, कंपोजिट, भांग, मॉडल शॉप की दुकानें आवंटित होनी है, जिनके लिए 647 लोगों ने 1561 आवेदन किए हैं। जिनमें 391 आवेदन अकेले महिलाओं के नाम से हैं। शामली के झिंझाना की इरफानी के नाम से भी इस बार शराब की दुकान के लिए आवेदन किया गया। इसके अलावा शामली की गुलनाज, खुशबू, इमराना के नाम से भी आवेदन किया गया।
30 मुस्लिम महिलाओं के आवेदन पहुंचे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शामली, झिंझाना, कैराना की आरती, पूनम, मंजू और लक्ष्मी नाम की 12-12 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए हैं। हालांकि, लाटरी 6 मार्च को खुलनी है, अब देखना यह है कि किसकी किस्मत में शराब की दुकानें आती है किसकी में नहीं। (संवाद)्