फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women took out a pink rally and gave the message of voting.

Shamli News: महिलाओं ने पिंक रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

Tue, 09 Apr 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Women took out a pink rally and gave the message of voting.
वेस्ट यूपी पेज के लिये शामली कलेक्ट्रेट में पिंक जागरूकता रैली में स्लोगन के माध्यम से  म
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की शृंखला के अन्तर्गत कोई मतदाता मतदान से ना छूटे इस उद्देश्य से पिंक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। जिसको जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह और उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। रैली का शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पिंक स्कूटी रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर एसटी तिराहा, गुरुद्वारा, शिव चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक से होते हुए आरके पीजी कॉलेज पर समाप्त हुई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मतदाता जागरुकता का संदेश दिया। कार्यक्रम से पूर्व कलक्ट्रेट में विभिन्न स्कूली छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से निर्भीक होकर बिना प्रलोभन में आए मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता अधिक से अधिक जागरूक हो इसलिए संयुक्त विभागों को जोड़ते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहां कि मतदान से जरूरी कोई काम नहीं। उन्होंने यहां यह भी कहा कि अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीप प्रभारी/डिप्टी कलेक्टर अर्चना शर्मा ने बताया कि पिंक रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। पिंक रैली में 260 से अधिक स्कूटी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य, विनोद अरोड़ा, स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा, स्वीप सह प्रभारी नीरज विश्वकर्मा, गजाला, बीएसए कोमल, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे।

वेस्ट  यूपी पेज  के लिये शामली  कलेक्ट्रेट  में पिंक जागरूकता रैली  में  स्लोगन के माध्यम से  म

वेस्ट यूपी पेज के लिये शामली कलेक्ट्रेट में पिंक जागरूकता रैली में स्लोगन के माध्यम से  म

वेस्ट  यूपी पेज  के लिये शामली  कलेक्ट्रेट  में पिंक जागरूकता रैली  में  स्लोगन के माध्यम से  म

वेस्ट यूपी पेज के लिये शामली कलेक्ट्रेट में पिंक जागरूकता रैली में स्लोगन के माध्यम से  म

वेस्ट  यूपी पेज  के लिये शामली  कलेक्ट्रेट  में पिंक जागरूकता रैली  में  स्लोगन के माध्यम से  म

वेस्ट यूपी पेज के लिये शामली कलेक्ट्रेट में पिंक जागरूकता रैली में स्लोगन के माध्यम से  म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed