Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women should not only be represented but also participate in policy making.

Shamli News: प्रतिनिधित्व नहीं, नीति निर्माण में भी हो महिलाओं की भागीदारी

Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women should not only be represented but also participate in policy making.
नगर पालिका परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में विचार रखती महिलाएं. संवाद
शामली। नगरपालिका स्थित परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने अपने विचार रखे। गृहिणी से लेकर अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने सभी पहलुओं पर चर्चा की। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर केवल प्रतिनिधित्व देने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें नीति निर्माण में भी बराबर रूप से भागीदारी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षिका मुनेश मलिक ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से निश्चित रूप से वह ओर ज्यादा सशक्त होंगी। महिलाओं को इस अधिनियम के समर्थन में उतरना चाहिए, ताकि नीतियों के निर्धारण में उनकी बौद्धिक क्षमता से देश का ओर ज्यादा विकास हो। राजनीति पार्टी से जुड़ी महिला पूनम शर्मा ने कहा कि प्रधान पति जैसे शब्दों के साथ राजनीति में न उतरे। पद की गरिमा और महत्व को समझे। अगर जनता उन पर विश्वास कर आगे बढ़ रही है तो बागडोर संभालकर सकारात्मक राजनीति करें।
विज्ञापन

स्वरोजगार चला रही कविता, ज्योति ने कहा कि महिलाओं को अगर राजनीति में अवसर मिलेगा तो वह परिवार, समाज के साथ देश को भी सही दिशा में लेकर जाएगी, क्योंकि महिलाएं सभी स्थितियों को संभालने का हुनर जानती है। समाज सेवी अनिता बंसल व सुनीता पाल ने कहा कि अधिनियम को वोट बैंक की राजनीति तक सीमित न रखा जाए, बल्कि जल्द से जल्द लागू किया जाए। महिलाओं को उनका अधिकार देने में पहले से काफी देर की गई है। महिला सीमा, राजेश ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। महिला सविता, रीना, कुसुम ने कहा कि समाज और शासन दोनों स्तरों पर महिलाओं की बराबरी का अधिकार देकर ही देश के विकास को गति दी जा सकती है। कार्यक्रम में रीना, पिंकी, पूजा ने भी विचार रखे।

नगर पालिका परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में विचार रखती महिलाएं. संवाद

नगर पालिका परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में विचार रखती महिलाएं. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed