फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women informed about new criminal laws and cyber security

Shamli News: महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी

Thu, 15 Jan 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women informed about new criminal laws and cyber security
बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व बच्चे । पुलि - फोटो : 1
बाबरी। एंटी रोमियो और मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को थाना बाबरी की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने ग्राम कैडी में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं को तीन नए आपराधिक कानूनों से जुड़े प्रावधानों और दंड से न्याय तक की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। टीम ने बताया कि नए कानून महिलाओं के हितों को मजबूत करते हुए उनके सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम की सदस्य ने कहा कि साइबर प्लेटफॉर्म पर सतर्कता अपनाना जरूरी है, ताकि ठगी और दुरुपयोग जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समूह विवाह योजना और ऑपरेशन सवेरा के तहत मिलने वाले लाभ और उनकी प्रक्रियाओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed