{"_id":"6a6266eaa3f5d0e2700b6be4","slug":"women-in-groups-will-get-employment-opportunities-during-the-kanwar-yatra-shamli-news-c-26-1-sal1002-170268-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांवड़ यात्रा में समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांवड़ यात्रा में समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
Fri, 24 Jul 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा। इसके लिए उन्हें कांवड़ मार्गों पर दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में एनआरएलएम ने तैयारी पूरी कर ली है।
एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि जिले में 70 हजार से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। ये महिलाएं साबुन, पूजन सामग्री, तिरंगे, धार्मिक वस्त्र, झंडे समेत अन्य घरेलू और धार्मिक उपयोग की सामग्री तैयार कर बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। थानाभवन क्षेत्र की अनिता, सोनिया, राधिका सहित कई महिलाएं इस कार्य से अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांवड़ मार्गों पर दुकानें लगाने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी, वहीं शिवभक्तों को भी पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्हें आवश्यक सामग्री के लिए बाजारों में नहीं जाना पड़ेगा।