{"_id":"6ab42b413d1f27e6200dd4a8","slug":"lured-by-a-web-series-offer-for-one-rupee-money-siphoned-off-from-the-account-shamli-news-c-26-1-sal1002-174627-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक रुपये में वेब सीरीज का झांसा... खाते से उड़ा दिया पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक रुपये में वेब सीरीज का झांसा... खाते से उड़ा दिया पैसा
Thu, 24 Sep 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। मनपसंद वेब सीरीज या सीरियल का नया एपिसोड देखें... कीमत सिर्फ 1 रुपया। सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर साइबर ठग खातों से रुपया उड़ा रहे हैं। इस मैसेज का लिंक खोलते ही अकाउंट डिटेल शेयर होने पर खाते खाली हो रहे हैं।
खाते से 60 हजार साफ
कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आजम को एक रुपये में वेब सीरीज देखने का झांसा देकर एप डाउनलोड कराया गया। एप पर क्लिक करने के बाद खाते से संबंधित जानकारी भरते ही मोबाइल हैक कर लिया गया और खाते से 60 हजार रुपये साफ कर दिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्राइम पेट्रोल देखने के चक्कर में गंवाए पैसे
झिंझाना निवासी मुजफ्फर के मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल का शॉर्ट क्लिप आया। पूरा एपिसोड देखने के लिए महज 1 रुपये की मांग की गई। मुजफ्फर ने 1 रुपया कटवाया, लेकिन एपिसोड नहीं चला। बार-बार प्रयास करने पर 10 बार में पैसे कटते चले गए, मगर सब्सक्रिप्शन फिर भी नहीं मिला।
विज्ञापन
सतर्कता ने बचा ली मुस्तकीम की गाढ़ी कमाई
दिल्ली रोड (शामली) के मुस्तकीम को 1 रुपये में नई वेब सीरीज का लुभावना ऑफर मिला। लिंक पर क्लिक करते ही एक अनजान एप्लिकेशन खुल गई। मुस्तकीम को साइबर ठगी का आभास हुआ तो उसने पैसे ट्रांसफर नहीं किए, जिससे उनका खाता बच गया।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ऑफिशियल साइट से ही किसी भी सीरियल या वेब सीरीज़ का सब्सक्रिप्शन लें। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार खाते से रुपया निकलते ही हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। अगर गलती से संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया है और खाते या यूपीआई से अनधिकृत रकम निकल गई है, तो बिना समय गंवाए बैंक को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को सुरक्षित रखें।