फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   women grow vegetables in nutrition garden

महिलाएं अपने घरों में पोषण वाटिका विकसित करके सब्जियां उगाएं

Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
women grow vegetables in nutrition garden
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कृषि विज्ञान केंद्र और इफ्को के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने आंवले का पौधरोपण किया। महिलाओं को पोषण वाटिका में सब्जियों के उत्पादन के लिए बीज की मिनी किट और नैनो यूरिया वितरित किया।
केंद्र प्रभारी ने किसानों को पौधे के महत्व की जानकारी दी। वैज्ञानिक काम्या सिंह ने कहा कि किसान महिलाएं घरों में पोषण वाटिका बनाकर दैनिक जीवन की आवश्यकता के लिए सब्जियां उगाकर पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। यदि पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है तो पोषण वाटिका छत, बालकनी व गमलों आदि में भी विकसित कर सकते हैं। संचालन कर रहे कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने गेहूं, धान व सरसों आदि की बायोफोर्टिफाइड प्रजातियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने किसानों को पोषण वाटिकाएं मौसम के अनुसार विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फलदार आम, अमरूद, आंवला, पपीता, केला, नींबू, बेल आदि पौधे व सब्जियों की किस्म उगा सकते हैं। सागौन, पॉपुलर, यूकेलिप्टिस के पौधे लगाने की सलाह दी। वैज्ञानिक अजय कुमार ने धान, गन्ना एवं सब्जियों में लगने वाले विभिन्न कीट और बीमारियों के लक्षण व उनके नियंत्रण की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक साकिब परवेज ने पोषण वाटिका की स्थापना की विभिन्न विधियों एवं सरंक्षित खेती के बारे में बताया। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने किसानों को इफ्को के विभिन्न उत्पादों नैनो यूरिया के उपयोग के बारे में अवगत कराया। ग्राम प्रधान जलालपुर अरविंद शर्मा ने किसानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed