{"_id":"671aa7fdddfe0dae6b0aa6a7","slug":"womans-condition-improved-family-members-not-informed-shamli-news-c-26-1-sal1002-130674-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला की हालत में सुधार परिजनों की नहीं हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला की हालत में सुधार परिजनों की नहीं हुई जानकारी
Fri, 25 Oct 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका बाईपास के निकट बेहोशी की हालत में मिली महिला की उपचार के बाद हालत में सुधार है। पुलिस का कहना है कि महिला बार-बार बयान बदल रही है और अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही है।
महिला ने गंगोह में अपनी ससुराल होना बताया है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस टीम गंगोह भेजी गई है। महिला के परिजनों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल के निकट 35 वर्षीय महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जिला अस्पताल से महिला को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था।
उस समय महिला ने चंडीगढ़ का निवासी बताया था। महिला ने अपना नाम पूजा बताते हुए कहा था कि उसने बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट ली थी, उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर या सुंघाकर बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेरठ मेडिकल में भर्ती महिला की उपचार के बाद हालत में सुधार है। महिला ने अब चंडीगढ़ की न होकर सहारनपुर जिले के गंगोह की होना बताया है।
महिला का कहना है कि गंगोह क्षेत्र में उसकी ससुराल है जबकि मायका लुधियाना में है। गंगोह में जिस मोहल्ले का नाम बताया गया है उस नाम से वहां कोई मोहल्ला नहीं है। महिला अपने परिवार के बारे में भी नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों की तलाश में गंगोह टीम भेजी गई है।
पुलिस का कहना है कि महिला के व्यवहार को देखने से लगता है कि वह मानसिक रोगी हो सकती है। हालांकि जांच होने पर ही सही पता चल सकेगा। फिलहाल उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।ी