फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman's body found hanging in Shantinagar.

Shamli News: शांतिनगर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 27 Sep 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Shantinagar.
परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बा कांधला के मोहल्ला शांतिनगर में महिला सलोनी का शव (28) कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दहेज में कार की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव खेड़ी सुडियान निवासी हर्ष चौधरी ने बताया कि उसकी बहन सलोनी (28) की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को कांधला के कैराना रोड निवासी आशीष पुत्र सहदेव सिंह के साथ हुई थी। रविवार को सलोनी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

हर्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर रहे थे और सलोनी की पिटाई करते थे। उत्पीड़न के चलते सलोनी कुछ समय से मायके में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले उसका पति आशीष उसे यह भरोसा दिलाकर अपने साथ ससुराल ले गया था कि अब दहेज को लेकर कोई मांग नहीं की जाएगी। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद उसकी फिर पिटाई की गई। हर्ष के मुताबिक रविवार सुबह सलोनी ने फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद वह परिजनों के साथ सलोनी की ससुराल पहुंचा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जांच अधिकारी कांधला थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि हर्ष की तहरीर के आधार पर पति आशीष, ससुर सहदेव और सास मुनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed