{"_id":"6563930fa8dd86608402bbf4","slug":"woman-will-flee-if-no-action-is-taken-against-attackers-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12452-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला करेगी पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला करेगी पलायन
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव की महिला ने हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। पीड़िता ने इस पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी व मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुनीता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह विधवा महिला है और अपने चार बच्चों के साथ घर में रहकर जीवन यापन करती है। महिला ने बताया कि 24 नवंबर को गांव का ही एक व्यक्ति अपने दो पुत्रों व अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुसा और उसे मकान खाली करने की धमकी देने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके चारों बच्चों को बाहर सड़क पर खड़ा कर घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया।
शोर होने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पहले तो पुलिस ने उसका मेडिकल कराने से साफ इंकार कर दिया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें उचित करवाई करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। महिला ने बताया कि तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने मामले में करवाई करना तो दूर की बात मौके पर आकर घटना की जांच तक नहीं की।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आरोपी उसे जान से मारकर मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि अब वह पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाएगी। यदि इसके बाद भी उसकी पीड़ा की सुनवाई नहीं हुई तो वह बच्चों के साथ गांव से पलायन कर जाएगी।