{"_id":"61eb0c92cddd33068f3dac75","slug":"woman-murdered-on-suspicion-of-immoral-relations-two-arrested-shamli-news-mrt5742576175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंधों के शक में की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनैतिक संबंधों के शक में की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों के शक में की महिला की हत्या, दो गिरफ्तार
शामली। एक सप्ताह पहले गांव सिंभालका के जंगल में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक अनैतिक संबंधों के शक में महिला की हत्या की गई। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह सिंभालका के जंगल में रेलवे अंडरपास के पास यह शव मिला था। तब शव की पहचान नहीं हो पाई थी। 18 जनवरी को महिला की पहचान के बाद पुत्र की ओर से गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच में कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस टीम को लगाया गया था। शुक्रवार को दो आरोपियों ब्रजपाल उर्फ हरि गिरी निवासी गांव नुन्नाखेड़ा थाना तितावी हाल निवासी आश्रम दयानंद नगर और सुंदर निवासी किरठल थाना रमाला बागपत को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और बोरा बरामद किया गया। आरोपी हरि ने बताया कि करीब 10 साल से उसके महिला से संबंध थे। उसके शक था कि महिला के अन्य युवकों से संबंध हैं। 12 जनवरी को उसने महिला को अपने घर बुलाया। इसके बाद महिला से झगड़ा हो गया। बाद में उसने साथी के साथ मिलकर मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। रात में स्कूटी से शव को बोरे में रखकर गांव सिंभालका के पास गन्ने के खेत मे फेंक दिया गया था।