फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman murdered after gang rape of Dalit woman in Shamli

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या, जमकर हंगामा

Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered after gang rape of Dalit woman in Shamli
शामली में दलित महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला हत्या
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा शुरू कर दिया। करीब सात घंटे तक हंगामा चलता रहा। दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने और परिवार की आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महिला शुक्रवार दोपहर देवरानी के साथ पशुओं के लिए घास लेने गई थी। देवरानी वापस घर लौट आई, लेकिन महिला शाम तक घर नहीं पहुंची। जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कोई पता न चलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह उसका शव एक गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठने देने पर अड़ गए। मौके पर डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक भी मौके पर पहुंचे। दो आरोपियों शांतनु और नीटू को बागपत में स्थित उनकी रिश्तेदारी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed