{"_id":"5f21c04a8ebc3e9fb825e237","slug":"woman-kidnapped-and-raped-in-maiden-shamli-news-mrt4937081195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में आई महिला को अगवा कर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में आई महिला को अगवा कर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बाबरी। थानाक्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला को एक युवक अपने साथी की मदद से अचेत कर अगवा कर अपने घर ले गया। आरोपियों ने महिला को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह बाबरी के एक स्कूल में पढ़ती थी। तभी से उसके गांव का युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसका पता चलने पर परिजनों ने उसकी शादी दिसंबर में कर दी थी। ससुराल में भी आरोपी उसे फोन पर धमकी देकर परेशान करता रहा। कुछ दिन से वह मायके आई हुई है। आरोपी युवक उसे फोन पर ही अश्लील बातें कर परेशान करने लगा और धमकी देने लगा कि वह उसे किसी और की नहीं होने देगा। ससुराल और परिवार की इज्जत की खातिर उसने किसी को यह बात नहीं बताई।
पीड़िता के मुताबिक सोमवार रात आरोपी युवक अपने साथी के साथ उसके घर आया और मुंह पर कपड़ा रखकर उसे अचेत कर दिया और उसे उठाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब 24 घंटे तक बदहवास हालत में वह मकान में बंधक रही। परिजन तलाश करते हुए वहां पहुंचे और उसे बंधन मुक्त किया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जयसिंह नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक युवक पर दुष्कर्म करने और दूसरे युवक पर मदद करने का आरोप है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।