{"_id":"6500b81b1ff25210700f5187","slug":"woman-dies-after-getting-buried-under-a-bundle-of-paper-in-paper-mill-shamli-news-c-26-1-smrt1048-8798-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पेपर मिल में कागज के गट्ठर के नीचे दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पेपर मिल में कागज के गट्ठर के नीचे दबकर महिला की मौत
Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक महिला के परिजन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का के पास स्थित पेपर मिल में अचानक पुराने कागज का भारी गट्ठर सफाई का कार्य कर रही महिला पर गिर गया। मौके पर आए कर्मचारियों ने महिला को गट्ठर के नीचे से निकालकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तरफ से इस मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव सिक्का निवासी शकीला (65) मारुति पेपर मिल में सफाई का काम कर रही थी। जब वह मिल में पुराने कागज की लगी ढांग के पास झाडू लगा रही थी, उसी समय एक गट्ठर उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रह लोगों ने महिला को निकाला। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया इस मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। उधर, पेपर मिल के मालिक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि सफाई काम करने वाली महिला की कागज के गट्ठर के नीचे दबकर मौत हो गई। पीड़ित परिवार की जो भी मदद हो सकेगी, वे करेंगे।