{"_id":"600f12f88ebc3e340274aca6","slug":"woman-caught-by-criminals-shamli-news-mrt522309410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से भिड़ी महिला, लूट बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों से भिड़ी महिला, लूट बची
विज्ञापन
बदमाशों से भिड़ी महिला, लूट बची
शामली, थानाभवन। घर पर अकेेली किराना व्यापारी की पत्नी के हौसले से घर में लूट की वारदात होने से बच गई। महिला ने तमंचाधारी बदमाशों का विरोध करते हुए शोर मचा दिया, जिससे बदमाश फरार हो गए।
सोमवार सुबह करीब सात बजे रोगन ग्राम निवासी प्रदीप कुमार उर्फ नीटू घर से अपनी किराना की दुकान के लिए गया था। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। उसी समय बदमाश घर में घुस गए और महिला को तमंचे से आतंकित कर लूट का प्रयास किया। महिला ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने बदमाशों के साथ हाथापाई करते हुए शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने घर में आवाज दी तो अपने को घिरता देख बदमाश भाग खड़े हुए।
महिला ने बताया कि बदमाश बाइक से आए थे, जिनकी संख्या दो या दो से अधिक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।