फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman beaten up for dowry and thrown out of the house

दहेज के लिए महिला को पीट कर घर से निकाला

Sat, 29 Oct 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for dowry and thrown out of the house
दहेज के लिए महिला को पीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी एक महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट व उसके सेफ से सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जनपद बागपत के कस्बा टीकरी निवासी महिला शाइस्ता परवीन पुत्री शब्बीर अहमद ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी नाजिम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति व अन्य ससुराली दहेज के लिए महिला का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कुछ दिन पूर्व पति नाजिम, जेठ मुरसलीन, देवर मुनीर, शाहदीन, नंदोई आबिद निवासी ग्राम बिटावदा थाना बुढ़ाना ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने पीड़िता के सेफ से हजारों रुपये की कीमत का सामान भी चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित सामान चोरी कर ले जाने का अभियोग दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है अभियोग दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed