फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman attempts self-immolation by spraying oil in Collectorate

Shamli News: कलक्ट्रेट में महिला ने किया तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास

Fri, 03 May 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman attempts self-immolation by spraying oil in Collectorate
शामली कलेक्ट्रेट में हगामे बाद  जानकारी लेते एसडीएम
शामली। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर खुद के ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। महिला ने ससुर पर जमीन से बेदखल करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। एडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिला शांत हुई। आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 11 बजे क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शामली कलक्ट्रेट पहुंची। महिला ने पहले तो ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद छिपाकर रखी बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के हंगामे और शोर शराब को देखकर कलक्ट्रेट में पहुंचे लोगों ने महिला के हाथ से तेल की बोतल छीनी और आग नहीं लगाने दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर दबाव बनाते हुए शारीरिक शोषण किया। अब उसके हिस्से की जमीन को बेचकर उत्तराखंड में रह रहा है। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी जाती। अब एक ईंट भट्ठा मालिक के साथी के साथ मिलकर उसे अचल-चल संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। कहा कि उसने अपने परिवार और प्रशासन से मदद मांगी मगर परिवार के लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की है। मदद न होने पर वह आत्मदाह का प्रयास करने को मजबूर हुई। पीड़िता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग नई दिल्ली, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त सहारनपुर मंडल, एसपी शामली को सभी आरोप लगाते हुए पत्र भेजा है। एडीएम सतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने ससुर के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा जाता था
महिला का आरोप है कि ससुर उसको घर पर ही बंधक बनाकर रखता था। शारीरिक शोषण का विरोध करने पर उसके बेटे की हत्या की धमकी दी जाती थी। उसके एक बेटे की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे को मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके कारण परिवार के लोग भी दहशत में है।


तो जा सकती थी जान
कलक्ट्रेट में महिला के आत्मदाह के प्रयास के दौरान यदि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को किसी तरह से बचाया। यदि इस दौरान आग लग जाती तो हालात गंभीर होते। महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह फिर से आत्मदाह करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed