फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman and man from Kairana became ISI handlers in Pakistan

UP : कैराना की महिला और पुरुष पाकिस्तान में बन बैठे ISI हैंडलर, सामने आए ये बड़े राज

Fri, 12 Jan 2024 05:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

Shamli News : ISI एजेंट तहसीम की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासे में पता चला कि कैराना की महिला और पुरुष पाकिस्तान में आईएसआई हैंडलर बन बैठे।

विज्ञापन
Woman and man from Kairana became ISI handlers in Pakistan
आईएसआई एजेंट तहसीम को पकड़ने के दौरान कोतवाली प हुंची एसटीएफ और पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसआई एजेंट तहसीम उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हो गया है कि कैराना में पूर्व में मजदूरी, कपड़े की बिक्री करने वाले इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा, हमीदा और शाहिद आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में रहकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां न सिर्फ संचालित कर रहे हैं बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन


तहसीम ने एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा किया कि पाकिस्तान में जाने के दौरान वह कैराना की महिला आईएसआई एजेंट हमीदा के संपर्क में आ गया था। हमीदा ने ही कैराना के शाहिद, दिलशाद मिर्जा, इकबाल काना से उनकी मुलाकात कराई और देश विरोधी गतिविधियों के भारत में अंजाम देने की बात कहीं गई। बताया कि कई अन्य महिलाएं भी आईएसआई से जुड़कर उन्हें भारत के लोगों की जानकारी देती हैं। महिलाएं भी नकली नोट पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

विदेश भागा एजेंट शाहिद
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, फरार चल रहा शाहिद भी आईएसआई एजेंट है। जिसके बारे में पता चला है कि वह मोरक्को देश में रह रहा है। शाहिद का भाई अजीज और सारिक भी हेरोइन तस्करी के मामले में दिल्ली जेल में बंद है।

विज्ञापन

फिर कोतवाली पुलिस चूकी, एसटीएफ ने बाजी मारी
कोतवाली पुलिस भी आईएसआई एजेंट तहसीम को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। कलीम को भी एसटीएफ ने ही गिरफ्तार किया था। अब उसके भाई तहसीम को भी एसटीएफ ने ही गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

विज्ञापन

इकबाल काना और हमीदा की शादी की बात आई सामने
एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, आईएसआई एजेंट इकबाल काना और हमीदा एक साथ ही पाकिस्तान गए थे। अब पता चला है कि दोनों पूर्व में शादी करा चुके हैं। हालांकि, इसका कोई प्रमाण एसटीएफ के पास नहीं। इसकी जांच करने की बात कहीं जा रही है। कहा जा रहा है कि शादी के कारण ही हमीदा पाकिस्तान में इकबाल के साथ रह रही है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed