फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman and child die of dengue in Kairana

कैराना में डेंगू से महिला और बालक की मौत

Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman and child die of dengue in Kairana
कैराना में डेंगू से महिला और बालक की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। मोहल्ला इस्लाम नगर में रविवार को महिला अंजुम (24) और एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। कसबे में और भी कई लोग बीमार हैं, जिनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
इस्लाम नगर निवासी यासीन की पत्नी अंजुम को शनिवार को बुखार आया, परिजन पहले उन्हें कैराना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां पर जांच करने पर उनकी प्लेटलेट्स 35,000 आईं। डेंगू की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पानीपत रेफर कर दिया। पानीपत में प्लेटलेट्स घटकर 23,000 हो गई थी। रविवार दोपहर पानीपत के एक अस्पताल में अंजुम की मौत हो गई। अंजुम के दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। अंजुम के पति यासीन 20 दिन के लिये उमरा करने गए थे, पत्नी की मौत की सूचना पर वह देर शाम वापस आने के लिए फ्लाइट में बैठ गए हैं।
विज्ञापन

इस्लाम नगर में ही शहजाद के पुत्र शोएब (5) को पांच दिन पहले बुखार आया था और उसे कैराना प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। शोएब के पिता शहजाद ने बताया कि उनके बेटे की प्लेटलेट्स घटकर 25,000 रह गई थी। रविवार सुबह डेंगू के चलते उनके बेटे की मौत हो गई। शोएब अपने पिता की एकलौती संतान था। देर शाम दोनों के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई लोगों बाहर शहरों में डेंगू का उपचार करा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि उन्हें मौत की जानकारी नहीं है। सोमवार को इस्लाम नगर में कैंप लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी कई जिंदगी लील चुका है डेंगू
कैराना। क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन डेंगू से हालात खराब हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को इस्लाम नगर के पूर्व प्रधान हाफिज जी इलियास की पुत्रवधू आसमा की डेंगू से मौत हो गई थी। इसके 24 अक्तूबर को इस्लाम नगर में 10 वर्षीय बालक की मौत हुई थी। एक नवंबर को गांव बीनड़ा में जानलेवा डेंगू के चलते प्रधानाध्यापक शिवचरण शर्मा की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा दर्जनों लोग पानीपत और दूसरे शहरों में डेंगू का उपचार करा रहे हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल यादव भी डेंगू पॉजिटिव होने के कारण दूसरे शहर में डेंगू का उपचार करा रहे हैं। दो दिन पहले इमाम गेट चौकी इंचार्ज एसआई राहुल कादयान की भी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहुल कादयान शामली प्राइवेट डॉक्टर के पास उपचार करा रहे हैं।
मंगलवार को भेजे थे 42 सैंपल अभी तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यहां डेंगू की एलाइजा जांच की व्यवस्था नहीं हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर सैंपल जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जाते हैं। तब तक मरीज को लक्षण के आधार पर दवाई दी जाती है। मंगलवार को 42 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जिले में अभी तक डेंगू के 42 मरीज मिल चुके हैं।

कैराना क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप ज्यादा
डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा कैराना क्षेत्र में है। यहां बीनड़ा, इस्लाम नगर, जहानपुरा आदि गांवों में डेंगू के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इन गांवों में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार भी किया था। गांवों में एंटी लार्वा और कीटनाशक का छिड़काव भी कराया गया था। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed