फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman accused of pressurizing for conversion

महिला ने ससुरालियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का लगाया आरोप

Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of pressurizing for conversion
महिला ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का लगाया आरोप
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला गऊशाला रोड निवासी महिला ने ससुरालियों पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना ने महिला थाने पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला रोड निवासी पूजा ने कुछ दिन पहले महिला थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी 11 सितंबर 2019 को लोनी देहात जिला गाजियाबाद में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुुराल वालों ने घरेलू हिंसा करनी शुरू कर दी थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसके बाद से ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। धमकी दी है कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसे ऐसे ही परेशान करते रहेंगे। साथ ही यह भी कहा कि अगर अपने घर वालों को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने अपने पति, सास, ननद, देवर व ननदोई आदि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला थाने पहुंचे और आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने की मांग की। इस मामले में महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि महिला की लॉकडाउन के समय में शिकायत मिली थी। महिला के ससुराल वालों को बुलवाया गया है। प्रकरण की जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed