{"_id":"577ff1894f1c1be6567fb8c0","slug":"without-permission-not-left-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के कोई नहीं छोड़ेगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के कोई नहीं छोड़ेगा कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में मीटिंग में भाग लेते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि तहसील के आवासीय भवनों का निर्माण 15 दिन में पूरा नहीं कराया गया, तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडे़गा।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार निर्माण कार्यों में शिथिलता बरत रही निर्माण एजेंसियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को समय तथा मानक के अनुरूप गुणवत्ता से पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने ग्राम चूनसा में पेयजल हेतु टंकी निर्माण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए परियोजना निदेशक एवं अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य की जांच कराकर सोमवार तक रिपोर्ट दें। यह भी बताएं कि टंकी निर्माण में किस स्तर पर लापरवाही के कारण पेयजल योजना पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि जनपद के 15 ग्रामों के 16 तालाबों के खुदाई एवं सौंदर्यीकरण में केवल 5 तालाब का कार्य पूरा हो सका।
बाकी 11 तालाबों की खुदाई और सौंदर्यीकरण जल्द पूर्ण कराने के लिए विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में शामिल होने वालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनीता अग्निहोत्री, परियोजना निदेशक बलीराम, लोक निर्माण विभाग के एसपी सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विष्णु कुमार अग्रवाल, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत, कृषि उप निदेशक हरेन्द्र उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेन्द्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।