{"_id":"67b38abb6e48091b0a044348","slug":"withdraw-12-lakhs-from-bank-account-through-fingerprint-shamli-news-c-30-1-smrt1014-142823-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक में फिंगरप्रिंट के जरिए खाते से निकाले 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक में फिंगरप्रिंट के जरिए खाते से निकाले 12 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। नगर में एक निजी बैंक की शाखा में धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मोहल्ला छत्ता निवासी प्रवीण कुमार ने बैंक अधिकारियों पर फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर खातों से करीब 12 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है।
पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बेहट के रहने वाले हैं। फिलहाल अनाज मंडी के समीप रह रहे हैं। बताया कि उनकी मां सरोज और पत्नी सुमन के साथ उनके संयुक्त खातों और एफडीआर से आरोपियों ने लाखों रुपये निकाल लिए।
आरोप है कि बैंक कर्मचारी ने केवाईसी अपडेट के बहाने घर पर आकर उनके फिंगरप्रिंट और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर लिए थे। इसके बाद बैंक खाते में उनका मोबाइल नंबर बदलकर गुपचुप तरीके से पैसा निकाल लिया गया।
विज्ञापन
तहरीर में बताया गया कि 24 नवंबर 2023 से 28 मार्च 2024 के बीच अलग-अलग खातों से करीब 12 लाख रुपये निकाले गए हैं।
दस फरवरी को जब प्रवीण कुमार एफडीआर का भुगतान लेने बैंक पहुंचे, तो खातों में रकम न होने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए।
आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया। तभी एक कर्मचारी ने उनके हाथ से एफडीआर छीनकर फाड़ दिया और उन्हें धमकाकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि इस तरह के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं।