फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   With doctors on leave, pharmacists are treating patients.

Shamli News: चिकित्सक अवकाश पर, फार्मासिस्ट कर रहे मरीजों का उपचार

Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
With doctors on leave, pharmacists are treating patients.
अ​भियान नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी पर मरीजों का उपचार करते फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
शामली। शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी किराये के भवन में चल रहा है। प्राथमिक केंद्र पर नियुक्त चिकित्सक अवकाश पर हैं। अब फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। केंद्र पर दिन में गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव की सुविधा है। शाम के बाद सीएचसी पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को केंद्र पर फार्मासिस्ट मरीजों की जांच व उपचार करते हुए मिले। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. दीपांशु चौधरी 26 दिसंबर से अवकाश पर गए हुए हैं। उनके बाद वे ही मरीजों को दवा दे रहे हैं। केंद्र पर रोजाना 30-40 मरीज आते हैं। गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव की सुविधा है। हर महीने औसतन 15 प्रसव होते है। लैब में मलेरिया, टायफाइड, डेंगू, एचआईवी आदि जांचें होती हैं। शाम चार बजे पीएचसी बंद होने के बाद मरीजों को रात में इलाज की कोई सुविधा नहीं मिलती। मरीजों को सीएचसी शामली या जिला अस्पताल जाना पड़ता है, या फिर निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता।
विज्ञापन

बरखंडी निवासी सायरा ने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधू की जांच कराई है। जांच रिपोर्ट मिल गई है। शाम होने के बाद इलाज के लिए मरीजों को दूसरे अस्पताल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरियम ने बताया कि वह दवा लेने आई थी। केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने उसे दवा दी है। यहां दवा लेने में उसे कोई परेशानी नहीं हुई।
अरबन पीएचसी बरखंडी के चिकित्सक की तबियत खराब होने के कारण वे मेडिकल अवकाश पर गए हैं। केंद्र पर आने वाले सभी मरीजों को दवा देकर उपचार किया जा रहा है।
-डॉ. करन चौधरी, नोडल अधिकारी अरबन पीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed