{"_id":"62336f711f86bd63582b9619","slug":"wishing-happiness-and-prosperity-by-worshiping-holi-shamli-news-mrt5809015160","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पूजन कर सुख समृद्घि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पूजन कर सुख समृद्घि की कामना
विज्ञापन
शामली में बैंड मार्किट में होली का पूजन करती महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की
शामली/कैराना। जिले में जगह-जगह महिलाओं ने होली पूजन कर घर की सुख, समृद्धि की कामना की। जिले भर में होलिका स्थल पर श्रद्धालु महिलाओं, बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल के साथ श्रद्धालु होली स्थल पर पहुंचे। होलिका स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए। गुड़, आटा, बेर अर्पित करके सूत से होलिका स्थल के चारों ओर से परिक्रमा की।
बृहस्पतिवार को शहर के वाणिज्य कर कार्यालय के सामने, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर के सामने, नाला पटरी सीबी गुप्ता कालोनी, आर्यपुरी के सामने, दयानंद नगर, बड़ा बाजार मुरारीवाला कुआं, कमला कॉलोनी, शिवगंज मंडी, गांधी गंज, जवाहरगंज, रेलवे रोड, धीमानपुरा, गोशाला बैंड मार्केट, गुजरातियान, वनखंडी, टीचर कॉलोनी, काका नगर, गगन विहार, माजरा रोड, पंजाबी कॉलोनी, रेलपार समेत शहर के गली, मोहल्लों और चौपालों पर होली सजाई गई। सुबह आठ बजे से श्रद्धालु महिलाएं और बच्चे, पुरुषों की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बच्चों, पुरुषों ने होलिका स्थल के सम्मुख देशी घी का दीप प्रज्ज्वलित किया।
कैराना में होलिका के मंगल गीत गाते हुए महिलाएं होलिका दहन स्थल पर पहुंची और होलिका माता की पूजा की। महिलाओं ने कच्चे सूत से परिक्रमा करते हुए घर में बनाए पकवान गुझिया, पूड़ी, हल्दी, घी और रोली चावल आदि से पूजा की। इसके बाद घर में स्थापित की गई होली का पूजन किया। रात को विधि विधान से पूजा कर होलिका दहन किया गया।