{"_id":"635acc523fd063498241cd3c","slug":"wires-are-hanging-due-to-lack-of-electric-poles-in-the-street-shamli-news-mrt6111625180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली मोहल्लों में विद्युत खंभे न होने से लटके हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली मोहल्लों में विद्युत खंभे न होने से लटके हैं तार
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी गांव में गली में लटके विद्युत तार।
- फोटो : SHAMLI
गली मोहल्लों में विद्युत खंभे न होने से लटके हैं तार
शामली, जलालाबाद। गांव में कई जगह विद्युत खंभे नहीं होने पर घरों के जाने वाले विद्युत तार लटके हुए हैं। इन केबिलों में जगह जगह कट हैं। गली मोहल्लों में लटके तार आवागमन के दौरान लोगों के शरीर से छू जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगाें ने खंभे लगवाए जाने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
गांव हसनपुर लुहारी में गली मोहल्ले में विद्युत खंभे नहीं लगे होने के कारण बिजली के तार लटके हुए हैं। गांव के मुख्य बाजार, लंबी गली, बस स्टैंड से डाक घर के निकट खंभे नहीं हैं। खंभों के बिना लाइन के तार लटके हुए हैं। दूर लगे विद्युत खंभों के कारण लोगों के घरों के ऊपर तार आ पहुंचे हैं। पोल न होने के कारण केबिल काफी ढीले व नीचे लटक गए हैं। इन केबिलों में जगह जगह कट होने के कारण लोगों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। जिससे गांव में बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। आवागमन के दौरान ये केबल लोगों के सिर व शरीर को छू जाते हैं। केबिलों में कट होने व एक दूसरे में टकराने से फाल्ट होते का भी खतरा रहता है। यही वजह है कि अब गांव में ग्रामीणों को अपने मकान बनाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण कई बार विद्युत निगम से लाइन को सही कराने व खंभे लगाने की गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत निगम अंजान बना हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अवर अभियंता राहुल धीमान का कहना है कि समस्या का संज्ञान लिया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।