फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winning players are rewarded

विजयी खिलाड़ी पुरस्कृत किए

Wed, 11 Nov 2015 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 11 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Winning players are rewarded
शामली। गांव बरलाजट में तीन दिवसीय जूनियर बाल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। विजयी खिलाड़ियों को क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र के गांव बरलाजट में केडीएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जूनियर बाल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक पंकज मलिक ने कहा कि देहात क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिता कराना सराहनीय है। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही क्षेत्र में छिपी प्रतिभा सामने आती है।
विज्ञापन


 उन्होंने ग्रामीणों से खेल प्रतियोगिताएं भविष्य में भी कराए जाने का आह्वान किया। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर जूनियर टीम के विजयी खिलाड़ियों को 1100 रुपये तथा सीनियर टीम के विजयी खिलाड़ियों को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मास्टर अंकुर मलिक, अनुराग बालियान, अमरपाल सिंह, प्रवीन मलिक, प्रोपकार, राममेहर सिंह, बबलू, वीरेन्द्र मलिक, संजय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed