{"_id":"5fb959db8ebc3e9bc03f642e","slug":"winners-awarded-to-players-shamli-news-mrt5120397167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
शामली सूरजमल पब्लिक स्कूल में मेडल दिखातीं छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
विजेेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के खेल शिक्षक सुमित चौहान ने बताया कि शुक्रवार को यूथ एशियन गेम्स फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी मुजफ्फरनगर में हुए ट्रायल में स्कूल की महिला कबड्डी टीम ने हिस्सा लिया। इसमें साजिया, नाजिमा, निशा, काजल, निकुंज, काजल द्वितीय, फुरकाना, नजराना, नेहा व आसमा का चयन जाम नगर गुजरात में 27 से 29 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की 9 जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2020 के लिए चयन हुआ है। शनिवार को स्कूल प्रबंधक श्यामपाल सिंह और प्रधानाचार्य डा. जेबी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में रोकी क्लब बना विजेता
शामली। गांव कुड़ाना में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। मुख्य अतिथि प्रसन्न चौधरी और गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गांव कुड़ाना के रोकी क्लब की टीम और उप विजेता शामली की टीम रही। प्रतियोगिता लगभग दो सप्ताह से चल रही थी। इस अवसर पर बलराज, अजय, सुखपाल, बिजेंद्र, विकास, जुगमेंद्र, पप्पू, योगेश, वसीम आदि मौजूद रहे।