फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Winner players honored

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 04 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Winner players honored
शामली कलेक्ट्रेट में खिलाडी को सम्मानित करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला बागपत के गांव जौहड़ी में 30 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित तृतीय एकलव्य स्पोर्ट्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली रायफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी और कई पदक प्राप्त किए। शामली पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब के निशानेबाज गांव महावतपुर निवासी निखिल पुंडीर ने एयर रायफल (एनआर) वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बनते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही एयर रायफल यूथ एनआर वर्ग में निखिल पुंडीर ने 395/400 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। एयर रायफल आईआईएसएसएफ पुरुष वर्ग में ऋत्विक पाल ने 582/600 स्कोर के साथ कांस्य पदक और एयर रायफल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में पीयूष शर्मा ने 592/600 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली पहुंचने पर डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खेल से व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। खेल से युवा अपना करियर अच्छे से बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में और भी अच्छे परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, कोच तपन मलिक, अभिनव निर्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed