फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will win the war with Corona first, the family will see later

पहले कोरोना से जंग जीतेंगे, परिवार बाद में देखेंगे

Fri, 10 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Will win the war with Corona first, the family will see later
शामली संकट के सिपाही आदेश कुमार सैनी - फोटो : SHAMLI
पहले कोरोना से जंग जीतेंगे, परिवार बाद में देखेंगे
विज्ञापन

शामली। शामली नगरपालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी कोरोना संकट के समय में शहर की साफ सफाई कराने की जिम्मेदारी निभाने के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व भी संभाल रहे हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है, 15 दिन से अधिक हो गए और वह अपने घर नहीं गए हैं।

शुक्रवार को फव्वारा चौक पर ड्यूटी कर रहे आदेश कुमार सैनी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में उनका परिवार रहता है। परिवार के साथ मां की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। देश पर आए संकट की इस घड़ी में पहले कोरोना की जंग से जीतना है। परिवार की देखभाल तो बाद में भी हो जाएगी। राष्ट्रधर्म के इस कार्य में उन्हें परिवार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। आदेश सैनी का कहना है कि कोरोना महामारी का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शहर का साफ स्वच्छ होना बड़ा महत्व रखता है। इस कार्य में सफाईकर्मियों का बड़ा योगदान मिल रहा है। जिला प्रशासन ने उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में फव्वारा चौक पर ड्यूटी करते हैं। इस दौरान सड़क पर व मोहल्ले में लोगों को कोरोना बचाव के लिये मास्क लगाने, घर में रहने और साफ सफाई के लिये जागरूक करते हैं। इस दौरान बीच में समय निकालकर शहर की साफ सफाई का भी जायजा लेते हैं और ड्यूटी के बाद सफाई नायकों और सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed