फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will strictly follow the code of conduct

आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन

Thu, 26 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 26 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Will strictly follow the code of conduct
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों, निर्दलीय प्रत्याशियों एवं विधानसभा क्षेत्र के आरओ की बैठक लेकर निर्वाचन आयोग से नियुक्त चुनाव प्रेक्षकों ने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं  शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में चुनाव प्रेक्षकों कैैराना, शामली, थानाभवन  विधानसभा क्षेत्रों के दाखिल नामांकन पत्रों और निरस्त नामांकन पत्रों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव खर्च का लेखा-जोखा प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज करने को कहा है। 20 हजार से अधिक का खर्च चेक आरटीबीएस एवं नेट बैंकिंग द्वारा चुनाव व्यय बैंक खाते से किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों से आयोग के निर्देशों को अवगत  कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमति ऑनलाइन अपलोड की जाएगी और अनुमति के बगैर कोई सभा जूलूस आदि न निकाला जाए नहीं तो आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए धारा 188 के तहत उम्मीदवारों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। अगर किसी प्रत्याशी  को किसी मतदेय स्थल पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका हो तो निर्वाचन आयोग के प्रेेक्षक के संज्ञान में ला सकते हैं। कैैराना प्रेक्षक अनिल उद्धावराव डिजलकर, थानाभवन  विधान सभा के चुनाव प्रेक्षक एलएस केन  शामली चुनाव प्रेक्षक देवेंद्र सिंह, राजनैतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद रहे। 

मतदान समाप्ति तक जिले में रहेंगे चुनाव प्रेक्षक 
शामली। विधानसभा चुनाव के तीनों  प्रेक्षकों के मतदान की तिथि तक रहने के  लिए  जिला प्रशासन ने व्यवस्था  की गई है। चुनाव प्रेक्षकों से सुबह दस बजे से लेकर ग्यारह बजे प्रत्याशी व उनके समर्थक मिल सकते हैं। 

कैराना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक अनिल उद्वावराव, लाइजन ऑफिसर सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी का मोबाइल नंबर 9454466457, थानाभवन विधान सभा के प्रेक्षक एसएलकेन, लाइजन ऑफिसर  अमित कुमार, से प्रात: 11 बजे से लेेकर  12.00 बजे तक लाइजन ऑफिसर  सुनील, मोबाइल 9759276572, शामली विधान सभा के चुनाव प्रेक्षक देवेंद्र सिंह से सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक मिल सकते हैं। 


जिनका मोबाइल नंबर 7310970884 से चुनाव के संबंध में बात कर सकते है। इस विधानसभा के लाइजन ऑफिसर  अमित कुमार से मोबाइल नंबर 945733 4863 पर बात की जा सकती है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 का चुनाव नोडल अधिकारी  सुधीर कुमार एवं प्रेक्षक व्यवस्था नियुक्त है। जिनका मोबाइल नंबर 9454466461 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed