फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will punish negligent officials

लापरवाह अधिकारी दंडित होंगे

Wed, 07 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will punish negligent officials
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली,कैराना/ऊन।  जिले के कैराना- शामली, ऊन तहसील में आयोजित तहसील दिवस में 116 समस्याओं में मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया।  कैराना में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार निस्तारित करें। उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई          की जाएगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित किया। तहसील दिवस में डीएम के समक्ष  कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया । उन्होंने गत तहसील दिवसों के लंबित प्रकरणों  की गहनता से विभागवार समीक्षा करते हुए इनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए हैं। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के लंबित संदर्भों की नियमित             समीक्षा की जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी जनसामान्य की समस्याओं का समय पर निस्तारण करें।  तहसील दिवस में   अधिकतर समस्यायें  राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, बिजली, सिंचाई व समाज कल्याण विभाग से संबंधित रहीं ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय भूषण सीडी ओ यीशु रूस्तगी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे हैं। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडेय ने फरियादियों की समसयाओं को सुनकर निस्तारण किया। जिसमें कुल 32 समस्यायें प्राप्त हुईं, जिसमें मौके पर पांच  का निस्तारण किया गया । ऊन तहसील दिवस में  उप जिलाधिकारी ऊन अवधेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 39 समस्याएं प्राप्त हुईं। जिनमें से मौके पर 09 का निस्तारण हुआ । इस अवसर पर सीओ कुलदीप कुकरेती तथा तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे है।  


गंभीरता से करें शिकायतों का निस्तारण
कैराना। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 35 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल चार का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण हेतु संबधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। झाड़खेड़ी निवासी जवाहर सिंह ने भूमि कब्जाए जाने की शिकायत की। हैदरपुर निवासी प्रेम ने गांव में सरकारी हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। तीतरवाड़ा निवासी अशोक ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ग्राम दभेड़ी खुर्द निवासी मौसिना ने गांव के कब्रिस्तान की चार दीवारी कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर सीडीओ, एसडीएम भानू प्रताप यादव, सीओ भूषण वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed