फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will meet Union Finance Minister next week: Kanchal

अगले सप्ताह केंद्रीय वित्त मंत्री से करेंगे मुलाकात : कंछल

Thu, 15 May 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Will meet Union Finance Minister next week: Kanchal
शामली नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के शामली पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या समाधान की मांग को लेकर उनका संगठन पिछले 47 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। जीएसटी सरलीकरण के लिए अगले सप्ताह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे।
बुधवार को शहर के शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का जिले के व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कंछल ने कहा कि वह पिछले 47 वर्षों से लगातार प्रदेश के व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह व्यापारियों की 32 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी जनपदों के भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री नवीन मक्कड़ ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जीएसटी एसआईबी द्वारा शामली के उद्यमियों, व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, वह प्रतिष्ठान में आकर जबरदस्ती कोई कमी निकाल कर व्यापारियों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, राहुल गोयल, संजीव कुमार, संजय गोयल, शिवचरण संगल, कांधला के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, जाहिद राज, कैराना से रामकुमार सिंगल, विपुल जैन, रजनीश गोयल, अवध संगल, डॉक्टर संजीव, खालिद चौहान, संगीत गोयल, अनिल अग्रवाल, मनोज गोयल मौजूद रहे। अध्यक्षता व्यापार संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने की। संचालन संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed