फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will give justice to family

परिवार को दिलाएंगे इंसाफ

Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 19 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will give justice to family
soni muder case - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। आंवला (बरेली) से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गांव गढ़ी श्याम पहुंचकर छात्रा सोनी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे कितने भी दबंग हो, लेकिन बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वह पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार शाम आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप तथा दिल्ली से भाजपा नेता ओमपाल आदि गांव गढ़ी श्याम में पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में बात की। परिजनों ने बताया कि गांव के एक दबंग परिवार के अमरपाल ने छात्रा सोनी की कॉलेज से लौटते समय बलकटी से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस घटना से पीड़ित परिवार गांव में दहशत में रहने को मजबूर है। उनकी मांग है कि आरोपियों पर रासुका लगाई जाए। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। आरोपियों की सिफारिश करने वाले नेताओं को सबक सिखाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोकसभा के सत्र में सोनी हत्याकांड को सरकार के समक्ष उठाकर इंसाफ मांगा जाएगा।  सांसद ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था को और भी अधिक मजबूत करने को सरकार से मांग की जाएगी। इस दौरान सुभाष चंद कश्यप राष्ट्रीय सचिव महर्षि कश्यप महासभा, सूरज कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष महर्षि कश्यप महासभा, ओमपाल सिंह कश्यप, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

फैसला कराने वालों पर भी कार्रवाई की मांग
कांधला। सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव में पहुंचने पर पिता बीरसैन उनसे लिपट कर रो पड़े। हत्याभियुक्तों ने उनके बेटी के टुकडे़ टुकडे़ कर दिए। सांसद ने उन्हें धैर्य बंधाते हुए कहा कि वह परिवार के साथ हैं किसी डरने की आवश्यकता नहीं है। उधर, सांसद ने थाना प्रभारी ओपी चौधरी से फोन पर वार्ता कर कहा कि जो लोग इस वारदात में शामिल थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर मामले में कोई लापरवाही बरती गई तो वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसओ ने बताया कि दो और लोगों को हिरासत में लिया है।

छात्राओं के लिए मांगी सुरक्षा
कांधला। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर छात्राओं को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की।गांव गढ़ीश्याम निवासी छात्रा सोनी की हत्या 13 दिसंबर को कर दी गई थी। सोनी गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं की छात्रा थी।

उसकी हत्या के बाद से ही गढ़ी श्याम गांव की कुछ ही छात्राएं स्कूल जा रही हैं, अन्य छात्राओं में दहशत बनी हुई है। कॉलेज प्रशासन ने अभिभावकों से वार्ता कर छात्राओं को कॉलेज भेजने की अपील की थी। अभिभावकों ने छात्राओं के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। सोमवार को पुलिस सुरक्षा न मिल पाने के कारण गांव से काफी कम संख्या में छात्राएं कॉलेज पहुंचीं।


इसके चलते सोमवार शाम कॉलेज प्रबंध समिति से देवी सिंह, करण सिंह, नकली सिंह और नेत्रपाल आदि कांधला थाने पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कॉलेज समय में पुलिस सुरक्षा दिलाई जाए, ताकि कॉलेज आने जाने के समय छात्राओं के साथ कोई अप्रिय घटना न हो पाए। सभी छात्राएं सुरक्षित माहौल में कॉलेज में पहुंचे। वहीं, इसके अलावा थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने प्रबंध समिति को आश्वासन दिया कि चौकी प्रभारी को छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज समय में पुलिस बल तैनात किए जाने के आदेश दे दिए हैं। छात्राओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed