{"_id":"6510886875b6979bc00d71b4","slug":"will-get-relief-from-stray-cows-two-kanha-gaushalas-will-be-built-shamli-news-c-26-1-smrt1056-9422-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आवारा गोवंशों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगी दो कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आवारा गोवंशों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगी दो कान्हा गोशाला
Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों से छुटकारा दिलाने के लिए अब शासन ने शहरों में कान्हा गोशाला बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शामली नगर पालिका व जलालाबाद नगर पंचायत में कान्हा गोशाला बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए है। एक करोड़ 60 लाख रुपये एक कान्हा गोशाला पर खर्च किए जाएंगे।
शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ाें की संख्या में गोवंश सड़काें पर घूम रहे हैं। अनेकों हादसों का कारण बनने और फसलों को नुकसान पहुचा रहे गोवंशों को ग्रामीण गोशाला में भिजवाने की मांग कर रहे है। अब शासन ने नगर पालिका व नगर पंचायत में कान्हा गोशाला बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक-एक एकड में कान्हा गोशाला बनाई जाएगी और जिले में कान्हा गोशाला शामली नगर पालिका व नगर पंचायत जलालाबाद में बनाई जाएगी और इसके लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए है।
एक कान्हा गोशाला के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा। एक गोशाला में करीब 400 गोवंश रखे जाएंगे। इन दो कान्हा गोशाला बनने से सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा। शामली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि कान्हा गोशाला के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है और जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।