फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will do a lot of cleaning with the house and children

घर की सफाई और बच्चों संग खूब करेंगे धमाल

Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Will do a lot of cleaning with the house and children
घर की सफाई और बच्चों संग खूब करेंगे धमाल
विज्ञापन

शामली। रविवार को जनता कर्फ्यू में परिवार के सदस्य एक साथ 14 घंटे घर में रहकर बिताएंगे। कुछ परिवारों को तो सालों बाद ये मौका मिला है, जिससे ये खुश भी हैं। हर किसी ने इस दिन को अपने अपने अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। कोई पूरे परिवार संग घर की सफाई कर उसे सैनिटाइज करेगा तो किसी ने गेट टू गेदर करने की तैयारी की है। योग के साथ बच्चों संग गेम खेलने की तैयारी भी है। अमर उजाला ने कई परिवारों से बात की। पेश है रिपोर्ट-
एक साथ होगा नाश्ता, लंच और डिनर
कांबोज कॉलोनी निवासी शैली जैन कहा कि वह जनता कर्फ्यूू को फैमिली गेट टू गैदर की तरह मनाएंगे। उनकी याद में शायद ये पहला मौका है जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर सुबह का नाश्ता, शाम का लंच और रात का डिनर एक साथ करेंगे। कल छोले भठूरे बनाने का भी प्लान हुआ है।
विज्ञापन

कई साल बाद मिला ये मौका
चार्ली जैन ने पूरी फैमिली के साथ बैठकर मूवी देखने की प्लानिंग की है। बताया कि सालों बाद पहली बार ऐसा मौका मिला है, जब हम सब फैमिली मेंबर एक साथ इतने लंबे समय साथ होंगे। शाम को पांच बजे हम अपने घर पर घंटा बजाएंगे ओर ईश्वर से इस वायरस के खात्मे की दुआ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जान बचाने वालों को समर्पित पूरा दिन
शिव गंज मंडी की सुशीला गर्ग कहती हैं कि इस दिन को हमारा परिवार उन लोगों को समर्पित करेगा जो इस वायरस से बचाने में अपनी जान जोखिम में डालकर काम में लगे हैं। उनके लिए शाम पांच बजे पांच मिनट नहीं बल्कि पूरा ही दिन नाम है। सुबह 10 से 11 बजे तक योग करेंगे।
दीपावली की तरह करेंगे पूरे घर की सफाई
हनुमान रोड निवासी तनु ने बताया कि उन्होंने आज का दिन स्वच्छता के नाम किया है। पूरे परिवार के सदस्य रविवार को दीपावली की तरह पूरे घर की सफाई करेंगे। सफाई से ही बीमारियों से बचाव का सबसे उपयुक्त माध्यम है।
योग और मूवी देखने का प्लान
प्रभा का कहना था कि कोराना से लड़ने के लिए ही जनता कर्फ्यू लगाया है। इसका हम सभी को मिलकर पालन करना चाहिए। उन्होंने रविवार को पूरे परिवार के साथ सुबह योग करने और दोपहर में टीवी पर मूवी देखने का प्लान किया है।
पूरा घर सैनिटाइज करेंगे हम
कैराना रोड निवासी दिव्या अग्रवाल कहती हैं कि वह रविवार को वह और उनके परिवार के सभी सदस्य अपने पूरे घर में साफ-सफाई करेंगे और सैनिटाइज करेंगे। सबने लंच और डिनर मिलकर करने का प्लान बनाया है। सुबह के नाश्ते में ब्रेड रोल और लंच में राजमा चावल का प्लान है।

कैरम खेलेंगे और सांभर डोसे का लुत्फ उठाएंगे
शैली जैन कहती हैं कि जनता कर्फ्यू ने पूरे परिवार के एक साथ इतने लंबे समय तक साथ रहने का मौका दिया है। इस दिन परिवार के सभी सदस्यों ने नाश्ते के बाद कैरम और लूडो खेलने का प्लान किया है। लंच में सांभर डोसे की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed