फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will deal with complaints on priority

शिकायतों का प्राथमिकता से करेंगे निस्तारण

Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will deal with complaints on priority
शिकायतों का प्राथमिकता से करेंगे निस्तारण
विज्ञापन

शामली। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि पिछले दो सालो में पिछड़ा वर्ग आयोग की सात हजार शिकायतों में से चार हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया है। तीन हजार शिकायतों का आयोग के सदस्यों को जिला स्तर पर भेजकर निस्तारण किया जाएगा।
सोमवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी के सहारनपुर जिले से सीधे मुंडेट कलां स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष के रुप में सिर्फ एक कार्यकर्ता के रुप में जिम्मेदारी मिली है। वह जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित शिकायतों का आयोग के सदस्यों को जिलों में भेजकर सुनवाई करते हुए निस्तारण प्राथमिकता के आधार किया जाएगा। वह दूसरे जिलों में सुनवाई करके समस्याओं के निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कोविड हेल्प डेस्क में ड्यूटी में लगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग करने पर जोर दिया। सैनी ने भाजपा कार्यालय में कोविड पोस्ट सेंटर, टीकाकरण, भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की समीक्षा की। 50 भाजपा कार्यकर्ताओं को हेल्थ डेस्क, टीकाकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया। मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने मुुंडेट कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला उपाध्यक्ष नीरज मलिक व घनश्याम पार्चा, जिला महामंत्री पंकज राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। संचालन भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed