फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will be able to submit exam fee by August 5

यूपी बोर्ड के छात्र पांच अगस्त तक जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क

Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will be able to submit exam fee by August 5
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के छात्र पांच अगस्त तक प्रवेश लेकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज से मिले निर्देशों के अनुसार 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मलित होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं का कक्षा-10 व 12 में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। संस्था के प्रधान द्वारा छात्रों से प्राप्त होने वाले परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन 16 अगस्त तक अपलोड किया जा सकेगा। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क चालान क माध्यम से कोषागार में 16 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा और इसकी जानकारी छात्रों के शैक्षिक विवरण सहित वेबसाइट पर 20 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्रों के विवरण नाम पता आदि की जांच 21 अगस्त तक की जा सकेगी। जांच के बाद संशोधन एक सितंबर से 10 सितंबर तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed