फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will be able to increase the electric load by itself up to 20 kilowatts

Shamli News: 20 किलोवाट तक खुद ही बढ़ा सकेंगे विद्युत भार

Sun, 17 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Will be able to increase the electric load by itself up to 20 kilowatts
शामली। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए बैंक्वेट हॉल, मैरिज लॉन, स्थलों के मालिकों से जेनरेटर का उपयोग न करने की अपील ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने की है। उधर, 20 किलोवाट तक विद्युत भार उपभोक्ता खुद ही ऑनलाइन बढ़वा सकेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने सभी बैंक्वेट हॉल व अन्य शादी विवाह हेतु उपयोग में लाये जाने वाले मैरिज लॉन/स्थलों के मालिकों से अपील की है कि बढ़ते हुए प्रदूषण को कम करने के लिए शादी-विवाह वाले स्थलों पर डीजल जेनरेटरों का प्रयोग न करें एवं ऐसे सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार स्थायी विद्युत भार हेतु, निवेश मित्र पोर्टल पर स्वयं घर बैठे ऑन लाइन आवेदन कर तुरंत भार स्वीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि 20 किलोवाट तक विद्युत भार, विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org में Consumer Corner के अंतर्गत Service Request में जाकर, स्वतः ऑनलाइन बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 किलोवाट से अधिक भार के संयोजन हेतु निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं जिसके अंतर्गत विद्युत भार तत्काल बढ़ा दिया जाएगा। ऑन लाइन लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ता को किसी कार्यालय अथवा अधिकारी /कर्मचारी के पास जाने के आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed