{"_id":"60e49f338ebc3ec75a7ad409","slug":"wife-arrested-for-conspiracy-to-murder-shamli-news-mrt546187157","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या की साजिश के आरोप में पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या की साजिश के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की साजिश में पत्नी गिरफ्तार
शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगल में मिले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी हत्या की साजिश में शामिल रही है, जबकि महिला के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की थी।
मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 26 जून को झिंझाना पुलिस को गांव सिकंदरपुर के जंगल में युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान राकेश पुत्र सरदार मलकीत सिंह निवासी गांव चकमाली थाना समराला जनपद लुधियाना पंजाब के रूप में हुई। मृतक के भाई लखवीर सिंह ने चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गुरप्रीत उर्फ गीता को गिरफ्तार किया है।
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति शराब पीता था, जिस कारण वह जमीन अपने नाम कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। यह बात उसने अपने माता-पिता और भाई को बताई। उसका भाई सतेंद्र पाल निवासी गांव गुराना थाना बड़ौत जनपद बागपत ने अपने दोस्त जयदेव व गोल्टी निवासी गांव पिंडौरा थाना झिंझाना उसके पति राकेश को बहाने से उसके घर से बुलाकर ले गए और 26 जून को ही उसकी हत्या कर शव को सिकंदरपुर के जंगल में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसपी ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरे शव की अभी नहीं हुई पहचान
झिंझाना। 26 जून को ही झिंझाना क्षेत्र में काठा नदी में मिट्टी में दबा हुआ युवक का शव बरामद हुआ था। उसी दिन सिकंदरपुर में युवक का शव मिला था। पुलिस ने सिकंदरपुर में मिले शव के मामले का खुलासा कर दिया जबकि दूसरे शव की अभी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा।