{"_id":"69b70051ffc05877920ffae4","slug":"why-should-i-be-afraid-i-have-a-relationship-with-shyam-shamli-news-c-26-1-smrt1048-161457-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: क्यों घबराऊ मैं, मेरा तो श्याम से नाता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: क्यों घबराऊ मैं, मेरा तो श्याम से नाता है...
Mon, 16 Mar 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर आयोजित खाटूश्याम जागरण में सजा दरबार । संवाद
शामली। शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पांचवां रंग रंगीला श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में क्यों घबराऊ मैं, मेरा तो श्याम से नाता है... आदि भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा शनिवार की रात में आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर कलाकार सौरव वर्मा शामली, निहाल ठाकरान कोलकाता व किशोरी कनिष्का वृंदावन ने बाबा श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकारों ने मेरे दुख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं, मेरी बिगड़ी बनाने वाला एक तू ही है, सांवरिया तेरा मुझे दीदार हो जाए, बाबा मेरा काम करोगे क्या लोगे, श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है आदि भजनों को सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान खाटू वाले श्याम, लखदातार के जयकारें गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजकमल मित्तल, संदीप मंगल, अजय संगल, मोहित गोयल, विवेक बंसल, रजत गर्ग, आशीष अग्रवाल, अरविंद गोयल, शिवम संगल, प्रवीण मित्तल, सोनू व दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।