फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When the e-rickshaw was stopped, the mason-labourers were attacked

ई-रिक्शा रोकी तो मिस्त्री-मजदूरों पर किया हमला

Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
When the e-rickshaw was stopped, the mason-labourers were attacked
ई-रिक्शा रोकी तो मिस्त्री-मजदूरों पर किया हमला
विज्ञापन

शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान में सड़क निर्माण के दौरान ई-रिक्शा को रोकने से क्षुब्ध चालक ने अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर मिस्त्री व मजदूरों पर लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचा। घायलों की ओर से कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला पंसारियान पीरवाली गली में ठेकेदार प्रमोद शर्मा ने नगर पालिका में निर्माण कार्य का ठेका लिया हुआ है। मंगलवार को प्रमोद ने मिस्त्री व कुछ मजदूरों को सड़क निर्माण में लगा रखा था। दोपहर के समय एक ई-रिक्शा चालक वहां पहुंचा और ताजी बनी सड़क से ही ई-रिक्शा ले जाने का प्रयास किया। निर्माण में जुटे मिस्त्री व मजदूरों ने जब ई-रिक्शा चालक को रोका तो वह भड़क गया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि उस समय तो ई-रिक्शा चालक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद करीब दो दर्जन अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका।
विज्ञापन

उन्होंने मिस्त्री व मजदूरों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें मिस्त्री व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों ने मामले की सूचना ठेकेदार प्रमोद शर्मा को दी। ठेकेदार घायलों को लेकर पहले नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिले और घटना की जानकारी दी। ईओ के निर्देश पर सभी लोग कोतवाली पहुंचे और ई-रिक्शा चालक व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed