फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   When BJP embraced Nishad, 'Ravan Raj' started ending

भाजपा ने निषादों को गले लगाया तो खत्म होने लगा रावणराज

Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
When BJP embraced Nishad, 'Ravan Raj' started ending
शामली में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जाते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत? - फोटो : SHAMLI
भाजपा ने निषादों को गले लगाया तो खत्म होने लगा ‘रावणराज’
विज्ञापन

शामली। त्रेता युग में भगवान राम ने निषादों को गले लगाया था तो रावणराज खत्म हो गया था। कलियुग में भाजपा ने निषादों को गले लगाया है तो फिर से रावणराज खत्म होने लगा है। यह बात प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने यहां एमएसके रोड स्थित विवाह मंडप में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा समुदाय सोया हुआ था। पहले सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों की वोट की राजनीति का शिकार था। लेकिन अब सत्ता में हिस्सेदार है। भाजपा सरकार गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का का काम कर रही है। उन्हें मुफ्त अनाज, आवास और स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। समाज का हर वर्ग अब भाजपा के साथ है। सपा और बसपा ने अनुसूचित वर्ग में शामिल 17 जातियों को आरक्षण से दूर रखने का काम किया है। अब भाजपा की सरकार में उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि 1947 में कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए थे। कांग्रेस अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को ही जोड़ ले। 75 साल में इन्होंने देश को सिर्फ तोड़ा है। बढ़ती महंगाई चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री इसका जल्द ही हल निकालेंगे। चीनी मिल के गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने कहा कि वह यह मुद्दा कैबिनेट की बैठक में उठाएंगे। इसके बाद मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक और स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभा में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए एकजुट होने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही तरक्की का रास्ता खोल सकती है। उन्होंने भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा होने का आह्वान किया। निषाद पार्टी के पउप्र प्रभारी गुर्जर विरेंद्र टाढा ने सभा में कहा कि निषाद पार्टी समाज के गरीब और कमजोर वर्ग की पार्टी है। पार्टी का मकसद समाज के कमजोर वर्ग को उसका हक दिलाकर उनका उत्थान करना है। इस मौके पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शामली में एमएसके रोड स्थित विवाह मंडप में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद लोग।

शामली में एमएसके रोड स्थित विवाह मंडप में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : SHAMLI

शामली में एमएसके रोड स्थित विवाह मंडप में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक

शामली में एमएसके रोड स्थित विवाह मंडप में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed