फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat will be sold on MSP, farmers' strike ends

एमएसपी पर बिकेगा गेहूं, किसानों का धरना समाप्त

Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be sold on MSP, farmers' strike ends
शामली। एसएसपी पर गेहूं खरीदने के आश्वासन पर किसानों का तीन दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में लदा गेहूं लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गए थे। रात भर धरने पर बैठे रहने के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की आखिरी तिथि 22 जून थी, लेकिन कुछ किसानों का पंजीकरण होने के बावजूद आखिरी तिथि तक भी किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया। किसान मंडी समिति के खरीद केंद्रों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में लदा गेहूं लिए खड़े थे। भाकियू नेता भी वहां पहुंच गए थे और धरना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को भाकियू नेताओं के साथ किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया था। इस पर किसानों ने कलक्ट्रेट गेट के बाहर पानीपत-खटीमा हाईवे पर धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

शाम को किसान ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में पहुंच गए और रात भर धरने पर डटे रहे। शुक्रवार को दोपहर किसानों और एसडीएम के बीच वार्ता हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता में किसानों ने एमएसपी से कम पर गेहूं बेचने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद प्रशासन ने किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर खरीदने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया। मौके पर नगराध्यक्ष योगेंद्र पंवार, गुड्डू बनत, एजाज कैराना, गयूर हसन, तालिब चौधरी, अरविंद खोड़समा, पप्पू भारसी, परविंद्र, ब्रह्मपाल सिंह, ओम सिंह, प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed