{"_id":"656e2263f24fb648ad0e9ab5","slug":"wheat-will-be-purchased-at-rs-2275-per-quintal-shamli-news-c-26-1-smrt1047-12877-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गेहूं की 2275 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गेहूं की 2275 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीद
Tue, 05 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं की किसानों से 2275 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की जाएगी। भारत सरकार ने गेहूं की खरीद मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पिछले साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल था। वर्ष 2024-25 में गेहूं की खरीद 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक यानी 2275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को अपना पंजीयन खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल पर कराना अनिवार्य होगा। किसान को पंजीकरण के समय अपने आधार में फीड मोबाइल नंबर ही अंकित कराना अनिवार्य होगा
पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा हुई धान खरीद
शामली। जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पिछले साल धान की 205 क्विंटल खरीद हुई थी। इस साल 470.15 क्विंटल खरीद हो चुकी है। शासन से इस साल धान खरीद का पांच हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला है। 31 जनवरी तक धान खरीद की जाएगी।