फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat purchases not picked up the pace in the district

जनपद में गेहूं खरीद ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchases not picked up the pace in the district
farmer - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार लगातार पिछड़ रही है। लक्ष्य निर्धारित होने के बावजूद और विभाग के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई कई योजनाएं भी गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन


पिछले साल से इस साल गेहूं के 75 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की बिक्री का मूल्य निर्धारित किया गया है। 18 दिन के बाद अभी तक जिले पीसीएफ व एफसीआई के 13 खरीद केंद्र चालू नहीं हो पाए हैं। मात्र आठ खरीद केंद्रों पर अपेक्षा से ज्यादा गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। तमाम प्रयास के बावजूद एक हजार क्विंटल खरीद हो पाई है। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा 578, पीसीएफ के 513 क्विंटल गेहूं खरीद हो पाई है।
विज्ञापन


जिसमें झिंझाना के खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर 505 क्विंटल खरीद एक केंद्र की है। कैराना, शामली में नाम मात्र की खरीद हो पाई है। 
डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा गेहूं हरियाणा के पानीपत, बापौली, सिंभालका, घरौड़ा, करनाल जिले की मंडियों में गेहूं बिक्री के लिए रवाना हो रहे हैं। कैराना-बिड़ौली यमुना पुल से एक हजार ट्रैक्टर ट्रालियों रवाना हो रही हैं। हरियाणा में यूपी का गेहूं जाने से खरीद एजेंसियों पर गेहूं की आवक में कमी आई है। पिछले 18 दिनों में नौ लाख रुपये का गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत सहकारी समिति भी खरीद सकेगी गेहूं   
शामली। गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए इस बार जिले की पंजीकृत सहकारी समिति गेहूं खरीद सकेगी। उत्तर प्रदेश के शासन के खाद्य रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान ने प्रदेश के सभी विपणन अधिकारियों, क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक व मंडलायुक्त डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया कि पंजीकृत सहकारी समितियां जो गेहूं खरीद करने के लिए इच्छुक हो तो उनके अध्यक्ष, सदस्य, डायरेक्टर अपना पूर्ण विवरण पता, पहचान पत्र मोबाइल व आर्थिक स्थिति बैंक एकाऊंट, आयकर रिर्टन उपलब्ध कराना हो गया।

पंजीकृत सहकारी समितियां को गेहूं खरीद के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक से एग्रीमेंट कराना होगा। पांच लाख की गारंटी तथा कम से कम बैक का दस लाख का क्रेडिट लिमिट करानी होगी। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार ने बताया कि ब्लैक लिस्ट डिबार डिफाल्टर पंजीकृत सहकारी समिति के सदस्य, डायरेक्टर पर आपराधिक मुकदमा होने पर गेहूं खरीद के लिए क्रय एजेंसी  नियुक्त नहीं किया जाएगा। नियुक्त किए गए समिति के खाते में पर्याप्त धनराशि एवं स्टाप होना आवश्यक है। 

गेहूं की खरीद शुरू 
ऊन। सोमवार को ऊन ब्लाक के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कर दी गई। पूरे ब्लाक में गेहूं खरीद के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें छह केंद्र यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन और एक केंद्र खाद विभाग की ओर से लगाया गया है। 

जिले में 29 पंजीकृत सहकारी समितियां हैं। जिनमें 14 समितियों का गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ से अनुबंध है। समिति के सदस्यों, डायरेक्टरों को गेहूं खरीद एजेंसी नियुक्त होने के नियम शर्तों का अवगत करा दिया है।  - राजीव वर्मा एआर कॉपरेटिव शामली   

गेहूं खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए ः एडीएम 
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को एडीएम भरत पांडे ने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारियों को किसानों से गेहूं खरीद अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एडीएम ने कहा कि गेहूं की बिक्री करने आए किसान को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से कहा कि गेहूं खरीद की प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए। डुंडूखेडा के प्रधान राजपाल सिंह की मांग पर ऊंचा गांव कॉपरेटिव समिति को निर्देश दिए कि डुंडूखेड़ा में क्रय केंद्र खोलकर खरीद शुरू कराईं जाए।


एआर कॉपरेटिव राजीव कुमार ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि इनमें कोई लापरवाही न करें। मौके पर डिप्टी आरएमओ राजेश कुुमार, पीएसी के जिला प्रबंधक बलबीर सिंह मार्केटिंग इंस्पेक्टर झिंझाना विपिन वत्स, मार्केंटिंग इंस्पेक्टर कैराना नरेंद्र कुमार, मंडी सचिव कांधला साहब सिंह, मंडी समिति सचिव कुलदीप सिंह गेहूं केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed