फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wheat procurement will start from tomorrow at 27 purchasing centers

Shamli News: कल से 27 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी शुरु

Thu, 30 Mar 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from tomorrow at 27 purchasing centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में शनिवार से 27 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। इस वर्ष 2125 रुपये प्रति क्विंटल किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। हालांकि अभी गेहूं की कटाई शुरु नहीं हुई है।
बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित होगी। इस माह के अंत तक ही गेहूं की खरीद होने की संभावना है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निंबधक राजवीर सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ देवेंद्र सिंह को क्रय केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। एडीएम ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण इस बार तीन क्रय केंद्र कम रखे गए हैं। बीते वर्ष 3000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष करीब 1485 एमटी गेहूं की खरीद हो पाई थी। इसके अलावा इस बार गेहूं के दामों में 110 रुपये की बढ़ोत्तरी कर 2125 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं मूल्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिलेमें 27 क्रय केंद्र होंगे: कमलेश सिंह

जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि जिले में खाद्य विभाग के 5, पीसीएफ के 18, पीसीयूके तीन और खाद्य निगम के एक सहित 27 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed