फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Western disturbance active, revenge weather patterns

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदला मौसम का मिजाज

Sat, 27 Feb 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, revenge weather patterns
शामली। भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार की मध्य रात्रि के समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। बादलों की गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज बदल गया। जिससे रात का पारा दो डिग्री लुढ़क गया। पूरे दिन मौसम साफ होने से अधिकतम पारा स्थिर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन चटख धूप निकलने के बाद मध्यरात्रि 12 बजे के लगभग आकाश में बादल छा गए। रात्रि दो बजे के लगभग तेज हवाओं के साथ कम समय के लिए बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन निकलते ही मौसम साफ हो गया। पूरे दिन चटख धूप निकलने से पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहा। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटे में ठंडी हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि बूंदाबांदी नही रिकार्ड दर्ज की गई है। लखनऊ के ग्रामीण अंचलीय मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले 24 घंटे में ठंडी हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बदले मौसम के मिजाज से गेहूं-सरसों की फसल के लिए अच्छा मौसम रहेगा। रविवार से लेकर मंगलवार तक दिन और रात का तापमान घटेगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक मौसम गरम होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed