फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Were to take cash, came out empty-handed

गए थे कैश लेने, बाहर आए खाली हाथ

Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Were to take cash, came out empty-handed
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शहर के बैंकों और एटीएम पर जबरदस्त भीड़ नजर आई। कुछ बैंकों में कैश नहीं मिल सका, जिसके कारण लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। वहीं, एटीएम भी कोई राहत नहीं दे सके। 
विज्ञापन


लोग कैश के लिए सुबह ही बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगाकर खडे़ हो गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकों में कैश ना होने पर लोग एटीएम की ओर दौड़ पड़े। एटीएम पर कैश डलने से पहले ही लाइनों में लोग खडे़ नजर आए। कुछ बैंकों पर टोकन लेने के लिए जमकर भीड़ रही। एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद, इंडियन बैंक के बाहर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


जिसमें एसबीआई में ग्राहकों को दस हजार और इलाहाबाद में केवल चार हजार रुपये ही दिए गए। पीएनबी में छह हजार व इंडियन में 10 हजार तो इंडियन ओवरसीज में सप्ताह में एक बार में ही 24 हजार दिए गए। इंडियन बैंक एटीएम व कार्पोरेशन एटीएम पर भी सुबह से ही युवाओं की कैश निकालने के लिए भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दो दिन बाद भी शहर के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और इलाहाबाद बैंक कुड़ाना में भी कैश नहीं मिल सका। जिसके बाद आसपास के गांव से आए लोग काम छोड़ने के बाद भी कैश ना मिलने से मायूस होकर ही लौटना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 46 दिन बाद भी कैश में सुधार न होने से रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed