{"_id":"61db2b24004dc222a1182b3a","slug":"welcoming-the-winners-of-the-shooting-shamli-news-mrt572805957","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन
शामली। रायफल क्लब शामली के खिलाड़ियों ने मुजफ्फरनगर में स्थित 10.9 शूटिंग एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित द्वितीय श्याम सिंह यादव गोल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक और चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी जीती। विजेता खिलाड़ियों का क्लब पहुंचने पर स्वागत किया गया।
शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि पांच से सात जनवरी तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप क्लब के होनहार निशानेबाज बनत निवासी वंश चौधरी ने 374/400 अंकों के साथ एयर पिस्टल यूथ (एनआर) वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और टॉप आठ के फाइनल में सभी को पछाड़कर चैंपियन ऑफ चैंपियन बन नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी जीती। एयर रायफल (आईएसएसएफ) वर्ग में दरगाहपुर निवासी सावन सरोहा ने आर्मी की तरफ से खेलते हुए 588/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता और टॉप आठ के फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि जीती।
कसेरवा कलां निवासी शोभित शर्मा ने एयर राइफल यूथ( आईएसएसएफ) वर्ग में 578/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेता निशानेबाजों को प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गौरव श्योराण, जतिन निर्वाल, गुलजार, अभिनव चौधरी, सौरव निर्वाल का भी शानदार प्रदर्शन रहा। रविवार को क्लब पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, सौरभ चौधरी, निखिल पुंडीर, रचित चौधरी, शेखर राठौर आदि मौजूद रहे।